पुलिस लाइन आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस के ग्राउंड में बृहस्पतिवार को आयोजत पुलिस लाइन व जीबीसीए के बीच एक दिवसीय किक्रेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए ने काटे के मुकाबले में पुलिस लाइन को नौ रनों से हरा दिया। जीबीसीए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने चार विकेट लेकर 12 रनों का योगदान दिया। इससे आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 151 रन बनाएं। इसमें सचिन ने 32 रन, विजय ने 24 रन व अर्जुन ने 23 रनों की पारी खेली। पुलिस लाइन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश व अजय ने दो-दो विकेट और मनीष व अनुपम ने एक-एक विकेट चटकाएं। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस लाइंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 142 रनों पर सिमट गई। इससे जीबीसीए ने नौ रनों से मुकाबले को जीत लिया। पुलिस लाइन के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनुपम व राहुल शर्मा ने 27-27 रन, अजय ने 24 रन व विनोद ने 15 रनों की पारी खेली। जीबीसीए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने चार विकेट, राहुल ने दो विकेट व सचिन ने एक विकेट चटकाएं। संवादे