फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
हल्लौर के कंपोजिट पूर्व विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

भारतभारी। हल्लौर के कंपोजिट पूर्व विद्यालय पोखरा काजी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय हल्लौर और लंबी कूद व कबडूडी में पोखरा काजी के विद्यार्थी अव्वल रहे।
सबसे पहले प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर की दौड़ हुई। प्राथमिक विद्यालय हल्लौर प्रथम की शालिनी ने प्रथम व उसी विद्यालय की अंकिता यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय हल्लौर के अरविंद प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय पोखरा काजी के समीर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हल्लौर की शालिनी ने प्रथम और उसी विद्यालय की पूजा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हल्लौर के अरविंद प्रथम व पोखराकाजी के समीर द्वितीय रहे।
विज्ञापन

200 मीटर बालिका दौड़ में हल्लौर की अंकिता यादव ने प्रथम व पटखौली की रूबी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की स्पर्धा में प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय हल्लौर के अरविंद ने प्रथम और उसी विद्यालय के विशाल द्वितीय रहे।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरा काजी के रितिक श्रीवास्तव ने प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकहरा के दीपचंद्र कन्नौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में नूर सबा प्रथम व उसी विद्यालय की चांदनी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटखौली के मोहम्मद हफीज प्रथम व पूर्व माध्यमिक पोखरा काजी के मनीष द्वितीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक पोखरा काजी की नूरसबा प्रथम व उसी विद्यालय की पलक द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरा काजी के रितिक श्रीवास्तव ने प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली के शाहिद अली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मनोज कुमार व प्रधानाध्यापक नफीस हैदर, संकुल प्रभारी शजर हैदर रिजवी, शमशाद अली, बशीर हसन, अभिषेक कुमार, अमृतलाल, मसूद अख्तर, महजबीन सिद्दीकी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें