फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहरों और डिवाइडर पर लगेंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक धरोहरों और डिवाइडर पर लगेंगे पौधे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर की ऐतिहासिक धरोहर डोम राजा के पुल, शिवालय, चित्रगुप्त पार्क में अलग-अलग प्रकार के बड़े-बड़े गमलों में पौधरोपण शुरू किया गया है। बड़े आकार के पौधों से शहर में हरियाली बढ़ेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण की दिशा में पौधरोपण अनूठी पहल है। विकास भवन के सामने, भीमापार विवेकानंद चौक से सुभाष चौक तक बने डिवाइडर पर फॉक्सटेल के आकर्षक पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धा टॉवर को भी विवेकानंद चौक की तरह सजाया जाएगा। पौधे लग जाने से चौक अब हरा-भरा नजर आएगा। चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पेड़-पौधे की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। किसी भी बड़े शहर या स्मार्ट सिटी जैसे लखनऊ, हैदराबाद या दिल्ली सभी मेट्रो सिटी में डिवाइडर और चौराहों के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें