फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो माह में बिछानी थी पाइप लाइन...10 माह भी कम पड़े

Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। पांच हजार की आबादी वाली दो ग्राम पंचायतों में ठेकेदार ने सड़क खोदकर छोड़ दिया है। नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहा एवं मनोहरी में पाइप लाइन बिछाने के लिए पिछले साल जून से खुदाई का कार्य शुरू किया गया था। पेयजल पाइप बिछाने का जो कार्य दो माह में पूरा होना चाहिए था वह 10 माह में भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं खोदे गए गड्ढों से लोगों को चलने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत गांवों के रास्तों को पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदवा दिया गया है। इसके बाद कार्यदाई संस्था कार्य को छोड़ दे रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में संस्था के प्रति नाराजगी है। ग्राम सभा में इन दिनों हर घर नल योजना के तहत ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने का काम जल निगम ठेकेदारों के जरिए करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार उसे थोड़ी मिट्टी डालकर पाटते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं। नालीनुमा गड्डा होने से लोगों को अपने वाहन गांव के बाहर खड़ा करना पड़ रहा है तो बड़े बुजुर्गों व बच्चों को घर से निकलने में कठिनाई हो रही है।
शुद्ध पानी तो बाद की बात है। पहले तो सड़क के खोदे गए गड्ढे से आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग लोगों को होती है। ये लोग गिर जाते हैं।
विज्ञापन


-दुर्गेश यादव, निवासी मनोहरी
जिम्मेदारों की लापरवाही से हर घर नल योजना अधर में लटकी है। इसके अलावा सड़क भी खोद दिया गया है। विभाग को शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत करवा देना चाहिए।
-रमेश चंद्र शुक्ल, ग्राम पंचायत साहा
उक्त समस्या संज्ञान में नहीं थी। आज ही संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर सड़क सही करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को कोई समस्या न हो। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-मदन पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें