फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से टूटा पाइप, जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से टूटा पाइप, जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन

बांसी नगर पालिका में एक टेलीकॉम कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्य के दौरान टूटा पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। एक टेलीकॉम कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से नगर की पेय जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। इससे नगरवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
नगर के मंगल बाजार तिराहे के पास केबल डालने के लिए एक टेलीकाम कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने काफी लापरवाही से काम किया। इससे सड़क से छह फीट नीचे का मुख्य पाइप टूट गया। पाइप टूट जाने से नगर के 10 वार्डों की पेय जलापूर्ति बाधित हो गई। पाइप डालने वाली कंपनी ने नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाणपत्र तो ले लिया था मगर सड़क खुदाई की क्षतिपूर्ति राशि नहीं जमा की थी। न ही पाइप लाइन की लोकेशन की जानकारी ली गई थी। सभासद चंद्र कुमार, अरुन व सभासद रामगोपाल अग्रहरि का कहना है कि बिना क्षतिपूर्ति लिए नगर पालिका ने कैसे अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया। यह घोर लापरवाही व जांच का विषय है। नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ा है। नगर निवासी सरदार अजीत सिंह, दिलीप कुमार, राकेश, असलम व महमूद का कहना है कि 24 घंटे से पानी नहीं मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ईओ नगर पालिका अरविंद कुमार ने बताया कि टेलीकाम कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से पाइप टूट गया है। इसे बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही पेय जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें