फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीलगाय को बचाने में पिकअप पलटी, चालक जख्मी

Tue, 21 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर कोहडौरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलटी पिकअप। 
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थिति कोहडौरा गांव के पास नीलगाय को बचाते समय एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक जख्मी हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव (40) अपने एक अन्य परिचित के साथ सोमवार सुबह अपने निजी पिकअप से बस्ती से पेठा (मिठाई) लादकर देवीपाटन तुलसीपुर मेले के तरफ जा रहे थे। सुबह सात बजे के करीब इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर कोहडौरा गांव के पास सड़क पार कर रही नीलगाय को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दक्षिण खाई में पलट गई। हादसे में गाड़ी मालिक घायल हो गए और उसपर सवार युवक बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों के सूचना पर त्रिलोकपुर पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचायी। साथ ही जेसीबी की मदद से पिकअप को खाई से सामान समेत बाहर निकलवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर गया था गाड़ी को सामान सहित नगर पंचायत के सहयोग से बाहर निकलवा दिया गया है और मामूली रूप से घायल गाड़ी मालिक का भी इलाज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें