भारतभारी। बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बिजली बिना कोई जानकारी व सूचना दिए काट दी गई। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। बिजली न होने से सेंटरों पर रखी कोविड सहित विभिन्न प्रकार की लाखों रुपयों की वैक्सीन खराब होने की आशंका है।
सीएचसी अधीक्षक बेंवा डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि पीएचसी खानतारा, चकचाई, बढ़नी चाफ़ा व सब स्टेशन एचडब्ल्यूसी सेंटर की बिजली बिना सूचना व नोटिस दिए बिजली विभाग ने काट दी है। कोई बिल नहीं दिया गया है। इन सेंटरों पर रखी कोविड वैक्सीन, रूटीन इम्युनाइजेशन के सभी प्रकार की वैक्सीन खराब हो रही है। बिजली न रहने से रात में इन सेंटरों पर काम नहीं हो पा रहा है। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके कनेक्शन जुड़वाया जाएगा।