सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिडई थाने की पुलिस ने वर्ष 2012 में विस्फोटक अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि न्यायालय से इस मामले में वारंटी जारी हुआ था। जारी वारंट के क्रम में बंदे हसन निवासी नदांव थाना शिवनगर डिडई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय की ओर से जारी वारंट के संबंध में वांछित था।