भवानीगंज। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न (डीपी एक्ट) से संबंधित मामले में वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इंचार्ज थानाध्यक्ष भवानीगंज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दहेज उत्पीड़न मामले में वारंटी विनोद और संतोष लाल निवासी जानकीनगर विशनपुरवा थाना धानेपुर, जनपद गोंडा के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव और कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे। संवाद