बर्डपुर। मोहाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सड्डा तिराहा से पकड़ा गया। थाने पर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। आरोपी तीबुल्लाह वार्डपुर नंबर पांच टोला छोटकी बेलहरी का निवासी है। उसके खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। मामजा दर्ज होने के बाद से वह भागा हुआ था। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई। शुद्धोधन चौकी प्रभारी जगतनरायन यादव ने अपने दल के साथ पहुंचकर गिरफ्तारी की।