फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष हुए सेवानिवृत्त, दी विदाई

Sun, 02 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में लोक अदालत के अध्यक्ष आफ़ताब आलम खां के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा अधिकरण की ओर से जनपद एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थापित वैकल्पिक विवाद निवारण भवन में संचालित स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आफताब आलम खां शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। वे स्थायी लोक अदालत के प्रथम पूर्णकालिक अध्यक्ष थे। सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने फूल माला पहनाकर विदाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ने जनपद में करीब तीन वर्ष अपनी सेवा दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एचजेएस ब्रिजेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश एससी, एसटी चन्द्रमणि, पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन राम शंकर पांडेय, सच्चिदानंद झा, प्रदीप उपाध्याय,आनंद जायसवाल, संकटा पांडेय, जयशंकर प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें