फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर पंडाल, जाम से अवाम परेशान

विज्ञापन
शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका मार्ग पर सड़क बना दुर्गा पंडाल लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रास्ता बदल कर जा रहे लोग, अशोक मार्ग से बांसी स्टैंड के बीच तीन स्थानों पर लोगों के निकलने में करनी पड़ रही मश्क्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शहर से लेकर गांवों तक जहां दुर्गा पूजा की धूम है, वहीं सड़क पर सजे पंडाल से आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जाम लगने से लोगों के समय की भी बर्बादी हो रही है। उधर, प्रशासन ने भी आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। शुक्रवार को जब नगर में रखे पंडालों की पड़ताल की गई तो लोगों ने परेशानी बयां की।
अशोक मार्ग से बांसी तिराहे के बीच तीन स्थानों पर मां दुर्गा का पंडाल बना हुआ है। दोपहर के सवा तीन बज रहे थे। तहसील मोड़ से 50 मीटर पहले पंडाल सड़क की पटरी को पारकर सड़क के कुछ हिस्से पर रख गया है। यहां से चार पहिया वाहन नहीं गुजर पा रहे थे। पंडाल की वजह से सड़क सिकुड़ गई है। बड़े चार पहिया वाहन वाले एक-एक करके निकलते दिखे। इसी बीच गोरखपुर-गोंडा की ओर से जाने के लिए ट्रेन आ गई। तभी लोगों की लंबी कतार लग गई, इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में समय लग गया। रेलवे क्रॉसिंग पार करके आगे बढ़े तो हनुमागढ़ी मंदिर और पिपल वाली गली के मध्य चार पंडाल बना हुआ है। बाजार का समय था, ऐसे में भीड़ बढ़ी तो वाहन रेंगने लगे। दो पहिया वाले तो किसी प्रकार आगे बढ़ गए, लेकिन चार पहिया वाहन कैसे निकलें, यह उन्हें समझ नहीं रहा था। कारण अगर सड़क पर पंडाल न होता तो पटरी और सड़क के मध्य होकर एक साथ दो चार पहिया और बाइक आसानी से गुजर जाते। ऐसे में हर मिनट जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।कमोबेश, जिले के हर कोने में यही स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार शहर से गांव तक 1228 प्रतिमा रखी जाती है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में तो पंडाल रखे जाने से कहीं किसी को आवागमन में परेशानी नहीं होती है, लेकिन नगरीय क्षेत्र में पंडाल रखे जाने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कारण नगर में जगह कम होने के कारण लोग कहीं-कहीं सड़क पर की पटरी तो कहीं सड़क पर ही पंडाल रख देते हैं। कई स्थानों पर तो ऐसी स्थिति होती है कि मोहल्ले की सड़क को पंडाल बनाने के बाद बंद करना पड़ता है और लोग रास्ता बदल देते हैं।

-

ध्वनि मापक यंत्र नहीं, फिर कार्रवाई की चेतावनी

दुर्गा पंडाल में तेज आवाज में साउंड बजाने पर केस दर्ज करने और कार्रवाई के लिए बार-बार पुलिस की ओर से चेतावनी दी जा रही है। दो दिन पहले अशोक मार्ग पर उद्याग पार्क के पास स्थित दुर्गा पंडाल से पुलिस यह कहते हुए डीजे उठा ले गई कि तेज आवाज में बजा रहे थे। जबकि पुलिस के पास कोई मापक यंत्र ही नहीं है कि कितने डेसिबल पर बज रहा है, उसका सही पता लगा सके। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि अभी तक जिले में डीजे तेज बजाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थानावार हुई मीटिंग में पंडाल रखने वाले अध्यक्ष और कमेटी को सीमित आवाज में बजाने के लिए निर्देश दिया गया था। अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

प्रमिता विसर्जन के दिन रहेगा रूट डायवर्जन

शहर में जाम न हो इसके लिए प्रतिमा विसर्जन के दिन रूट डायवर्जन रहेगा। इसमें गोरखपुर की ओर से आकर बर्डपुर जाने वाले बड़े वाहनों को पकड़ी से निकाल कर सनई, चिल्हिया होते हुए बर्डपुर भेजा जाएगा। वहीं बर्डपुर से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा। बढ़नी, शोहरतढ़, सनई पकड़ी होते हुए गोरखपुर भेजा जाएगा। जबकि बांसी से गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जोगिया पकड़ी होते हुए भेजा जाएगा।

अमरेश यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें