फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चिलचिलाती धूप से लोग परेशान, गर्मी व उमस बरकरार

Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर तपती धूप से बचने के लिए कपड़े से चेहरे को ढक कर जाति छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सितंबर माह में भी मई-जून जैसी गर्मी से चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। निरंतर पारा चढ़ने से जहां एक ओर उमस भरी गर्मी में लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेहिसाब बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह, दोपहर, शाम एवं रात में रुक-रुक कर हो रही बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते घर से निकलते समय लोग चेहरे व शरीर को कपड़े से पूरी तरह से ढंक ले रहे हैं। धूप की किरणों के कारण महिलाएं व बच्चे हाथों में ग्लब्स और चेहरा ढंक कर धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकल रही हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की तेज किरणें झुलसा देने वाली थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी और उमस अपने चरम पर पहुंच गई थी। गर्मी में लोग ठंड जगहों की तलाश कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह से ही बगीचों में जा कर रह रहे है। शाम के समय उमस व गर्मी से लोग छत पर सो रहे है, लेकिन हवा न चलने के कारण लोगों को वहां पर भी नींद नही आ रही है। गर्मी में कूलर-पंखा भी गर्म हवा फेंक रही है, जिससे लोग बाग तराही-तराही कर रहे है।

बारिश न होने से बढ़ गई किसानों की चिंता
पिछले 10 दिनो से बारिश न होने से और भीषण गर्मी पड़ने से किसानों को धान की फसल की चिंता सताने लगी है। लोटन क्षेत्र के महदेइया के किसान अजय ने बताया कि बारिश न होने से धान के खेत में दरार आने लगी है, धान के पत्ते दिन में मुरझा रहे है। पंपिंग सेट से पानी चलाने के बाद भी धान को राहत नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अभी से ही सूखे का डर सता रहा है। बारिश नहीं हुई तो धान की फसल बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन

-
गर्मी बढ़ने से बढ़ गई बच्चों की समस्या
भीषण गर्मी से बड़ो के साथ-साथ बच्चों की समस्या बढ़ गई है। गर्मी से बच्चों पढ़ने जाने में आनाकानी कर रहे है। वहीं अभी भी जिले के 67 परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। बिजली न हाेने से बच्चे बरामदे और पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर है। गर्मी बढ़ने से लोगों की समस्या बढ़ गई है।

शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर तपती धूप से बचने के लिए कपड़े से चेहरे को ढक कर जाति छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें