फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती तट पर मगरमच्छ देख लोग भयभीत

Tue, 11 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी नगर में राप्ती नदी के रेत पर दिखा मगरमच्छ। संवाद
विज्ञापन
बांसी। मंगलवार की दोपहर में राप्ती नदी के तट पर लोगाें ने एक मगरमच्छ देखा। इसके बाद लोग सहमे हुए हैं। बांसी नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले के पास राप्ती नदी के तट पर मंगलवार को दोपहर में एक मगरमच्छ पानी से निकलकर रेत पर विचरण कर रहा था। मगरमच्छ के निकलने की सूचना फैलते ही वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लगभग एक घंटा पानी से बाहर रहने के बाद मगरमच्छ फिर पानी में चला गया। मगरमच्छ को देखने के बाद नदी के तट पर बसे लोग सहमे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें