मरियागंज क्षेत्र के ग्राम बगहवा में राप्ती नदी में जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान।
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बगाहवा में नदी की कटान एक बार फिर तेज हो गई है। कटान रोकने के लिए कोई ठोस कार्य नही किए जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है और उन्हें पिछले साल बाढ़ के चलते हुई तबाही का मंजर याद आने लगा है।
बगाहवा से गुजरी राप्ती नदी का जलस्तर नेपाल मे हो रही बारिश के चलते बढ़ता जा रहा है। नदी गांव में पश्चिम दिशा में तेजी से कटान कर रही है। स्थानीय निवासी किताबुल्ला, राम भरोसे, गुलाम अहमद, राम करण, शमशेर अहमद, हायतुल्ला, बलिराम, अब्दुल खालिक, विशाल, मुमताज, सहदेव अबु सूफियांन, चंद राम, राशिद मलिक राम गरीब, राम कुमार, अब्दुल रब आदि ने बताया कि प्रशासन को ज्ञापन देकर ठोकर निर्माण की मांग की गई थी लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक बार फिर राप्ती नदी में जलस्तर बढ़ जाने से कटान शुरू हो गई है। यही हाल रहा तो खेत, खलियान और घर कटान में बिलीन हो जाएंगे।
इस संबंध में एसडीएम परमेंद्र कुमार ने बताया कि बगाहवा गांव में नदी से हो रही कटान का उन्होंने निरीक्षण किया है संबंधित विभाग को कटान रोकने के लिए निर्देशित किया गया है।