फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिलिंडर के लिए एजेंसी से गोदाम तक दौड़ते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रसोई गैस सिलिंडर की समस्या शनिवार को भी बरकरार रही। पूरे दिन सर्वर डाउन रहा। इससे न तो बुकिंग हो सके और ना ही होम डिलीवरी। शगुन इंडेन गैस एजेंसी तरकुलवा पर गैस सिलिंडर लदी गाड़ी नहीं आने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कस्बा से लेकर गांव तक रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। सिलिंडर लेने के लिए महिलाएं रसोई घर छोड़कर पति और पुत्र के साथ एजेंसी और गोदाम पर आने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिले। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुबह से लेकर शाम तक कोशिश करने के बाद भी गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। गैस बुकिंग करने वाला नंबर अक्सर व्यस्त या स्विच ऑफ बता रहा है। गैस बुकिंग न होने से नवतप्पी एचपी गैस एजेंसी रामपुरगढ़ पर पर्याप्त सिलिंडर होने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, शगुन इंडियन गैस एजेंसी तरकुलवा के प्रोपराइटर अरुण यादव का कहना था कि आज सिलिंडर लेकर की कोई गाड़ी नहीं आई, जिससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर देना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें