फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घोसियारी बाजार में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने झाड़ा पल्ला, दुकानदारों को स्वयं करनी पड़ रही रखवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के घोसियारी बाजार में कुछ बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों से ज्यादा परेशानी पटरी दुकानदारों को हो रही है। मौका पाते ही बंदर सामान लेकर भाग जाते हैं। फल व्यवसायी लाला चौरसिया ने बताया कि बंदरों के कारण काफी नुकसान होता है और दिनभर रखवाली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

राधेरमण ने बताया कि छत पर रखी पानी की टंकियों को बंदर तोड़ देते हैं। इससे लोग कंटीले तार का सहारा ले रहे हैं। शिव कुमार मोदनवाल ने बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे को स्कूल जाते समय बंदरों ने घेर कर काट लिया। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी, खेसरहा सुशील कुमार का कहना है कि बंदरों को पकड़वाना उनके विभाग का काम नहीं है, इसके लिए नगर पंचायत या नगर निगम से मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें