फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीस पार्टी ने विचार गोष्ठी के जरिये विरोधियों पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। पीस पार्टी ने डुमरियागंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार से दो दिवसीय विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने क्षेत्र के कोनकटी चौराहा, खोरिया, सिसई, बनगवा, थुमवा, ककरा पोखर, अमौना तिवारी आदि जगहों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां बंटवारे और जात-पात की राजनीति करती हैं। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। हुकूमत में हिस्सेदारी तय होने से सारे मसलों का समाधान हो जाएगा। एकलव्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए समाज के लोग एकजुट होकर समाज को बांटने वाली ताकतों का मुकाबला करें। संवाद
विज्ञापन

ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें