ककरहवा। मोहाना थाना अंतर्गत ककरहवा चौकी परिसर में शनिवार को आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र, दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई। आगामी त्योहार को लेकर ककरहवा चौकी परिसर में क्षेत्र के स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, डीजे मालिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। डीजे मालिकों को सख्त हिदायत दिया गया कि कम आवाज में ही डीजे बजाएं जिससे किसी को कोई शिकायत न हो। इस दौरान विजय मिश्र, बुद्धेश जायसवाल, प्रहलाद गुप्ता, भवानी शंकर शुक्ल, बालमुकुंद जयसवाल, विक्की शुक्ल, श्रीपति, अजय कशौधन, विनोद शुक्ला, वीरेंद्र यादव, सुदीप यादव मौजूद रहे।