सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा में सोमवार को आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में स्वच्छता पर जोर दिया गया। नियमों के अनुसार कार्य करेंगे तो नगर के कम लोग ही बीमार पड़ेंगे। बैठक में अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इसमें शामिल कर्मी शासन के निर्देशानुसार कार्य करें। इस अवसर पर शिवानंद,अमित शर्मा डीएमसी यूनिसेफ, दुर्गेश कुमार बीएचडब्लू , प्रमोद पाण्डेय, सुनील जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनौजिया, पप्पू गोंड,सहजराम यादव,अजय यादव, पप्पू उपाध्याय, रहमतुल्लाह,चंदन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद