गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म का कोशिश करने वाले पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के दो दिन बाद 5 जून 2025 को किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उनकी लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर भागी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कां. कौशल कुमार, संजीव सिंह ने बैतालपुर कस्बा के बरारी मोड़ के समीप से अजीत विश्वकर्मा, निवासी बेलवा सवरेजी थाना महुआडीह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में वांछितों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।