फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीट पास कर डॉक्टर बनने का मार्ग किया प्रशस्त

Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के पूरब पड़ाव निवासी राजीव मोहन कलहंस के पुत्र मनसिज कलहंस ने नीट की परीक्षा में 720 में से 621 अंक हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया। इनके दादा अन्नपूर्णा सिंह शहर स्थित सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षा एक से लेकर 10 वीं तक की पढ़ाई शहर के एक पब्लिक स्कूल से की है। इंटर की पढ़ाई गोरखपुर से पूरी कर अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया है। इसी तरह बर्डपुर नंबर छह टोला रेहरा निवासी मो. हासिम खान की पुत्री तस्लीम खान ने इसी परीक्षा में 611 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया। इनके दादा मो. युनुस खान शहर के बुद्ध इंटर कॉलेज के शिक्षक रहे हैं। तस्लीम ने घर पर ही ऑनलाइन तैयारी करते हुए अपने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। उनकी कामयाबी से परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है। मोहम्मद नसीम खान, हाशिम खान, नियाज कपिलवस्तुवी, मौलाना इश्तियाक, कादरी, अशरफ खान ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें