फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से न कराई जाए मरीजों की जांच : सीएमओ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करते सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बाहर से न कराई जाए मरीजों की जांच : सीएमओ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। सीएमओ ने कहा कि भर्ती मरीजों की जांच बाहर की पैथोलॉजी से न कराई जाए। नियम है कि 24 घंटे पैथोलॉजी खुलनी चाहिए। यदि पैथोलॉजी खुलती है तो बाहर से जांच कराने की शिकायतें क्यों आ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीआईसीयू, एसएनसीयू एवं एमसीएच विंग में सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एनआरसी में 100 प्रतिशत बेड पर बच्चे भर्ती होने चाहिए। कोविड टीकाकरण में जिला अस्पताल में पर्याप्त कर्मचरियों की ड्यूटी लगाई गई है तो टीकाकरण कम क्यों है। अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र मिलने में देर हो रही है। इस तरह की शिकायतें नहीं आ रही है। सीएमओ ने एमसीएच विंग में निरीक्षण किया तो बेड पर चादर नहीं मिली।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. उजेर अतहर, डॉ. एसएन उपाध्याय, यूनिसेफ के कोआर्डीनेटर सुरेंद्र शुक्ल व अमित शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें