फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चमकने से पहले सर्द मौसम में रेलवे स्टेशन पर ठिठुरेंगे यात्री

Mon, 04 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करीब तीन माह बाद शहर के रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल लाएगी। स्टेशन सुंदर दिखेगा और सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी, लेकिन इसके निर्माण के दौरान यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। आरक्षित श्रेणी के प्रतीक्षालय निर्माणाधीन हैं, जबकि यात्री प्रतीक्षालय का आधे हिस्से में टिकट काउंटर बन गया है। इस कारण कई घंटे देर से चल रही ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी कुछ दिन बाद और बढ़ने वाली है, क्योंकि सर्दी बढ़ेगी और यात्रियों को छांव अकाल रहेगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर का पुनर्विकास कार्य हो रहा है। करीब छह करोड़ रुपये का विकास कार्य पूरा होने की मियाद 15 फरवरी 2024 है। फिलहाल यात्री प्रतीक्षालय में स्थान कम हो गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी के पुरुष व महिला यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग के लिए रिटायरिंग रूम का पुनर्विकास हो रहा है। जिन यात्रियों को प्रतीक्षालय में जगह नहीं मिल रही है, वे बाहर छाजन के नीचे समय बिताने को मजबूर हैं। रात में कोई टिकट काउंटर के पास सो रहा है तो कोई प्लेटफाॅर्म पर ही चादर ताने हुए दिख रहा है। जब पारा गिरेगा तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
रेलवे स्टेशन पर रविवार को मिले खेसरहा क्षेत्र के बस्ता निवासी अनिल ने कहा कि रेलवे स्टेशन का विकास होना अच्छी बात है, लेकिन ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी इंतजाम करना चाहिए। इसी मौके पर लोटन क्षेत्र के महदेइया निवासी संजय कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन विकास होने से सुविधाएं बढ़ जाएंगी, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान स्टेशन पर स्वच्छता का अभाव है। जहां वॉटर कूलर लगा है, वहां सफाई नहीं हुई है। टिकट काउंटर के गंदगी नजर है। यहां सफाई होनी चाहिए ताकि भीड़ बढ़ने के बाद वहां सोने-बैठने वालों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-
अब और लंबा हो जाएंगा प्लेटफाॅर्म और छाजन
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक की छाजन 16 मीटर और लंबी हो जाएगी, इसकी इसकी लंबाई 96 मीटर हो जाएगी, जबकि प्लेटफाॅर्म नंबर दो की छाजन 32 मीटर बढ़ेगी, इसकी लंबाई 48 मीटर हो जाएगी। इसके साथ रेलवे स्टेशन 580 मीटर हो जाएगा, इसकी लंबाई 50 मीटर बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल ज्यादा लंबी ट्रेन आने पर एक या दो डिब्बे प्लेटफार्म के पीछे रह जाते हैं, जबकि यह समस्या अब दूर हो जाएगी। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है।

बन गया टिकट काउंटर का शेड
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के लिए शेड बना दिया गया है, क्योंकि काउंटर वाले स्थान पर फर्श और छत की ऊंचाई बढ़ाने के साथ खिड़की दरवाजे का काम भी होना है। यात्री प्रतीक्षालय में टिकट काउंटर बनाया गया था, लेकिन आकार कम होने के कारण बाहर शेड बना दिया गया है। शहर के थरौली निवासी नर्वेदेश्वर चौरसिया ने कहा कि यदि टिकट काउंटर का शेड बन गया है, तो यात्री प्रतीक्षालय में बने काउंटर को तोड़ देना चाहिए, इससे यात्री प्रतीक्षालय का आकार बढ़ जाएगा।
-
बढ़नी में भी यात्रियों को सुविधा की जरूरत
रेलवे स्टेशन बढ़नी में वाशिंग पिट सहित वेटिंग रूम एवं अन्य कार्याें के लिए करीब आठ करोड़ रुपये से कार्य शुरू हुआ है। इस कारण ठंड के मौसम में यात्रियों को ठिठुरने की नौबत आ सकती है। प्लेटफार्म नंबर एक 400 मीटर लंबा है, 580 मीटर लंबा बनाया जा रहा है, जबकि प्लेटफार्म नंबर दो 16 मीटर बढ़ाकर 64 मीटर हो जाएगा।

मैं ट्रेन से गोरखपुर होते हुए प्रयागराज जाऊंगा। शोहरतगढ़ से शहर में आया कुछ काम करने के बाद गोरखपुर जा रहा हूं। यहां ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को ठंड लगेगी, क्योंकि छोटे से प्रतीक्षालय में खिड़कियों पर शीशे भी नहीं लगे हैं।
स्पर्श वर्मा, शोहरतगढ़

ठंड के मौसम में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले साल जो रैन बसेरा बनाया गया था, उसमें लोगों के लिए जगह कम पड़ रही थी। इस बार और अधिक समस्या होगी।
रजत, इंदिरा नगर
-
फरवरी तक दोनों रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य पूरा हो जाएगा। टिकट काउंटर के लिए जो शेड बनाया गया है, उसमें भी यात्री विश्राम कर सकेंगे। निर्धारित समय पर कार्य पूरा हो जाएगा, क्योंकि तेजी से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


-महेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें