फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, बढ़नी में जल्द शुरू होगा बस अड्डे का निर्माण

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बढ़नी में बस अड्डे के लिए मिली जमीन, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन

- दो साल से जमीन के कारण अटकी परियोजना को मिला बल

- जमीन मिला, जल्द ही शुरू हो जाएगा रोडवेज स्टेशन का निर्माण

- अंतरराष्ट्रीय सीमा बढ़नी बॉर्डर पर रोडवेज बनने से नेपाल और भारत के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। बढ़नी में बस अड्डा बनाने के लिए शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर जमीन का रकबा परिवहन विभाग को सौंप दिया है। इसके निर्माण से बढ़नी इलाके की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ ही नेपाल और भारत के यात्रियों को सहूलियत होगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बढ़नी नेपाल सीमा से सटा हुआ है। कस्बे से होकर राष्ट्रीय राज मार्ग भी है। नेपाल के साथ पड़ोसी देश होने के साथ ही रोटी व बेटी का संबंध भी है। दोनों देशों के बीच प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते है। बढ़नी कस्बे से बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, बस्ती, दिल्ली आदि प्रमुख स्थानों से रोडवेज बसें यहां के लिए चलतीं हैं। लेकिन यहां बस अड्डा नही होने से बसें सड़क पर ही खड़ी होती थी। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। यात्री भी इधर-उधर खड़े होकर बसों का इंतजार करते थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बढ़नी कस्बे में बस अड्डे की मांग लंबे अरसे से नगर के व्यापारी और आसपास के क्षेत्रों के लोग कर रहे थे। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मांग की गई थी। लेकिन, बस अड्डे की मांग को स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी।
2022 विधानसभा चुनाव के बाद शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस अड्डा बनने के लिए क्षेत्र वासी फिर मांग करने लगे। क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने परिवहन विभाग से बस अड्डे की स्वीकृति कराई। शासन स्तर से शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस अड्डा बनाने के लिए 2023 में तहसील प्रशासन से जमीन की मांग की गई। लेकिन, कई महीनों तक राजस्व टीम जमीन ही नहीं दे सकी।
इसके बाद विधायक ने शासन स्तर पर इस मामले को लेकर आवाज उठाई। जिसके बाद शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने कस्बे के मुड़िला में जमीन चिह्नित कर जमीन की कागजात परिवहन विभाग को सौंप दी। जमीन मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार कर विधायक विनय वर्मा को बधाई दी।

बोले लोग

बढ़नी में बस स्टेशन बन जाने से राहगीरों को जाम की समस्या से जहांं निजात मिल जाएगी। वहीं, देर रात बस से सफर करने वालों की राह आसान हो जाएगी।
त्रिजुगी अग्रहरि, निवासी बढ़नी
-

बढ़नी में बस स्टेशन नहीं होने के चलते लोगों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए टिनशेड तक की व्यवस्था नहीं है। बस अड्डा बनने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


धनंजय सिंह, निवासी बढ़नी
-

बोले विधायक

बढ़नी कस्बा नेपाल से सटा हुआ है और कस्बे से होकर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। बस अड्डा नहीं होने से लोगों को सड़क पर बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसे देखकर मुझे लगा कि बस अड्डा होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से इसे लेकर कई बार मुलाकात की। शासन स्तर से सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अचार संहिता के बाद इसका धन भी स्वीकृत हो जाएगा। उसके बाद भूमि पूजन व शिलान्यास कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें