फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टूटी सड़क के गड्ढों में जलभराव से राहगीर परेशान

Sun, 03 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के पकड़ी से देवकलीगंज सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील सड़क पर भरे पानी से होकर घर
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील के पकड़ी बाजार से देवकलीगंज तक जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के गड्ढों में जलभराव और कीचड़ से राहगीरों की सांसत हो रही है। साइकिल एवं बाइक सवार सड़क में बने गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज पांच किमी संपर्क मार्ग पर गड्ढों और बिखरी गिट्टियाें के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। सड़क पर कीचड़ हो जाता है। इस मार्ग से पकड़ी, मेहनौली,पिपरी मस्जिदिया, भठवां, बरहजवा, दुबे डीह, हत्वा, सहिजनवा सहित कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मार्ग को सही कराने के लिए यहां के लोग कई बार विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं पर, अबतक इसको सही नहीं किया गया। क्षेत्र के मेजर सिंह चौहान, सुनील जायसवाल, बनारसी साहनी, संजय जायसवाल, लालबहादुर जायसवाल, रामशुभग, दयादास ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें