अपना दल एस के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विधायक विनय वर्मा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कार्यकर्ताओं की ताकत से सफलता हासिल करेगी पार्टी: विधायक
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के कैंप कार्यालय में मंगलवार को अपना दल एस के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की ताकत से ही हमें आगे भी सफलताएं हासिल करनी हैं। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए भी सक्रिय रहें।
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कार्यकर्ता पार्टी के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए सक्रिय हैं। कैंप कार्यालय में पहली बार आयोजित बैठक में विधायक पत्नी बबिता वर्मा ने सभी महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के अध्यक्ष राम दास मौर्य, जिलाध्यक्ष महिला अंजलि चौधरी, शैलेंद्र वर्मा, दीपक कौशल, राम कुमार चौधरी, राम लुटावन बाल्मीकि, कुलदीप चौधरी, सतीश सिंह, विवेक मद्धेशिया आदि मौजूद थे।