फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परशुराम वाटिका पार्क निर्माण की कवायद तेज

Wed, 22 Feb 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में प्रस्तावित पार्क की भूमि का एसडीएम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डुमरियागंज। राप्ती नदी छठ पूजा घाट के बगल से अंत्येष्टि स्थल तक प्रस्तावित परशुराम वाटिका पार्क के निर्माण और कायाकल्प की प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को एसडीएम कुणाल सिंह ने ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव के साथ प्रस्तावित स्थलीय निरीक्षण कर पार्क की भूमि का सीमांकन और समतलीकरण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राप्ती नदी के छठ पूजा घाट के बगल में नगर पंचायत की ओर से पार्क का निर्माण कराया जाना है। जमीन का आवंटन और चिह्नीकरण का कार्य पहले ही हो चुका है। एसडीएम कुणाल सिंह ने बुधवार को प्रस्तावित पार्क स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि परशुराम वाटिका पार्क में बच्चों के लिए झूला, औषधीय वाटिका, ओपन जिम, फूड जोन आदि का निर्माण होगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। अवर अभियंता के आगणन रिपोर्ट भेजने के बाद बजट स्वीकृति के साथ ही पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान नगर के हल्का लेखपाल रमेश चंद्र श्रीवास्तव, लिपिक हसन ताकीब रिजवी, अर्पित दुबे, हैदर अली, महंत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें