फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पेज के लिए
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत न्याय पंचायत मड़वा के कोईरीडीहा विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की गई। इसमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में लेदवा के शाहबाज ने प्रथम, राजदेव ने द्वितीय व नहरी के रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर में लेदवा के अजीत कुमार ने प्रथम, कोईरी डीहा के अनूप ने द्वितीय व लेदवा के अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में कोईरी डीहा की पूजा ने प्रथम, नहरी की अंतिमा ने द्वितीय व शकीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की दौड़ में लेदवा की गरिमा ने प्रथम, कोईरी डीहा की आरती ने द्वितीय व अंजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी के खेल में प्राथमिक स्तर बालक में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा ने प्रथम, व कोईरी डीहा ने द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में कोईरी डीहा ने प्रथम और लेदवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कोईरी डीहा ने प्रथम व लेदवा दूसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खो-खो बालिका वर्ग में कोईरी डीहा ने पहला स्थान व लेदवा को दूसरा स्थान मिला। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान मुस्तन शेरूल्लाह, विजय बहादुर, लखनदार राम, संजीव कुमार यादव, बजरंगी, मनीराम, रामधनी, अमित कुमार सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, नीलम, शोभा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें