डुमरियागंज क्षेत्र के भारतभारी स्थित कमपोजिट प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित अभिभावक शिक्षक गोष्टी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अभिभावकों एवं शिक्षकों की मासिक बैठक हुई। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को हाईटेक और सुचारू बनाने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आई फ्लू से बचाने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील की गई।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के आधार सीडेड खाते में डीबीटी की धनराशि भेज दी गई है। इस धनराशि से अभिभावक अपने बच्चों के लिए यूनिफाॅर्म, स्वेटर, जूता मोजा, बैग आदि क्रय कर लें एवं अपने बच्चों को नियमित विद्यालय पूर्ण यूनिफार्म में भेजा करें। विद्यालय के शिक्षक इश्तियाक अहमद ने कहा कि सभी अभिभावक बच्चों को आई फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान सभासद आकाश कुमार पांडेय, मनोज कुमार, श्याम प्रकाश यादव, बाबूराम, अशोक, फूलमती, किसलावती, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।