संविलयित विद्यालय भनवापुर मे अभिभावक अध्यापक बैठक को संबोधित करते सहा. लाल बहादुर विश्वकर्मा। स
भनवापुर। ब्लॉक मुख्यालय के संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने अध्यापक-अभिभावक बैठक में बच्चों के पठन-पाठन के विषय पर चर्चा की।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा उनका अधिकार है। विभाग प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सहभागिता से ही विद्यालय व बच्चों का विकास संभव है। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर यादव ने अभिभावकों से सहयोग बढ़ाने व अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की बात कहीं। उन्होंने 15 अगस्त तक विद्यालय के समस्याओं को खत्म करने का भी आश्वासन दिया। अखिलेश सिंह कक्षावार बच्चों की शैक्षिक स्थिति की चर्चा की। उच्च प्राथमिक विद्यालय हथपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश भारती, चन्देश्वर, लाल बहादुर, नवरत्न वरुण, अमरावती चौधरी अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।