भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बिथरिया घाट पर मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। नदी और नहर के आसपास आने-जाने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि बिना आवश्यकता नदी या नहर के किनारे न जाएं और बच्चों को अकेले पानी के पास बिल्कुल न जाने दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल संबंधित प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें। इस संबंध में डिप्टी रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि मामला की जानकारी नहीं है फिलहाल लोगों को नदी से दूर रहने की जरूरत है। संवाद