फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए पंडाल, मूर्तियां ले जाने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
बिस्कोहर में दुर्गा प्रतिमा को पंडाल में ले जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सज गए पंडाल, मूर्तियां ले जाने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

बिस्कोहर। दुर्गापूजा समितियों की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। दुर्गापूजा के लिए सप्ताह भर से पंडाल सजाने की तैयारी चल रही थी। अब दुर्गा मूर्तियों को पंडालों में ले जाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोली जयकारा लगाते हुए मूर्तियां ले जाने में जुटी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही नगर पंचायत बिस्कोहर में दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकारों के यहां क्षेत्र के पूजा समिति के पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही। यह सभी मूर्ति बनाने का आर्डर पहले ही दे चुके थे। तैयार हो चुकी मूर्ति को श्रृंगार के बाद मूर्तिकारों ने अंतिम रूप दिया था। रविवार सुबह से ही विशेष रूप से तैयार किए गए वाहनों के जरिए दुर्गा प्रतिमाओं को पंडाल तक ले जाया गया। मूर्तिकार रोबी पाल और संजय पाल ने बताया कि अभी केरवनिया, बुड्ढी खास, हरिबंधनपुर, गदाखौवा गांव के साथ पड़ोसी जिला बलरामपुर के जैतापुर, पिपरा, मधपुर, सेमरी व सिंगनाथ आदि गांव के दुर्गापूजा समितियों की मूर्तियां ले जाई जा रही हैं। बिस्कोहर, मझौवा, सिकौथा, अहिरौली पडड़ी, पियूरिया, नावडीह, गौरा बड़ाहरी, बड़हरा विशुनपुर, कोहडौरा, डेगहर, बेलवा आदि गांव के श्रद्धालु मूर्तियों को सोमवार को ले जाऐंगे। यह भी बताया कि यह सभी मूर्तियां आठ से 10 फीट ऊंची रहीं। ऐसे में लोग पहले से ही आकर इसे पंडाल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए परेशान थे। सुबह आठ बजे से मूतिज्यां निकलने का दौर शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए मूर्तियों को पंडाल तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें