शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के पल्टादेवी मंदिर सुंदरीकरण होगा। इसके के लिए 53.81 लाख रुपये की स्वीकृति पास हो गई है। अतिप्राचीन व महाभारत कालीन में स्थापना हुई पल्टादेवी मंदिर का मंदिर की सुंदरीकरण के लिए विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत इस मंदिर का चयन किया गया था। चार जून को पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट प्रभात सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया था। मंदिर का एक करोड़ रुपये की से मंदिर का स्वरूप बदलने व नई संरचना मंदिर आकर्षक कलाकृतियों के निर्माण के लिए माप किया गया था। जिसमे से 53.81 लाख रुपये की पर्यटन विभाग की स्वीकृति मिल गई है। जिससे मंदिर स्वरूप बदला जाएगा। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मंदिर की सौंदर्यीकरण करण के पहली किस्त स्वीकृति हो गई है। शेष राशि भी स्वीकृति हो जाएगी।