फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं बना पकड़ी-पिपरी मार्ग, पानी में हिचकोले खा रहे वाहन

Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी -पिपरी मार्ग पर नाली निर्माण न होने से सड़क पर रुक रहा है बरसात क
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी-पिपरी मार्ग की मरम्मत व नाली निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश में सड़क पर जलभराव से राहगीर पानी में छिपे गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पिपरी-पकड़ी मार्ग पर करीब 10 वर्ष पहले नाली का निर्माण किया गया था, जो अब टूटकर पट गई है। यहां बरसात का पानी लोगों की दुकान के सामने सड़क पर ही रुक रहा है और यहां पर संक्रामक बीमारी के फैलने की भी आशंका बनी हुई है। यहां के लोग मार्ग और नाली के निर्माण के लिए ब्लाॅक से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार कह चुके हैं पर अभी तक यहां पर जल निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं किया गया, जबकि सड़क भी क्षतिग्रस्त है।
इसी क्षेत्र के दयादास, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, भल्लू निषाद, धर्मवीर चौधरी, गंगाराम जायसवाल, लालचन्द्र, कपिल देव चौधरी, दिनेश आदि लोगों ने यहां पर नाली निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में जोगिया एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। समस्या का पता कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें