फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 82 हजार का बकाया बिल जमा कराया

Mon, 15 Jun 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज के क्षेत्र तिलगड़िया में बिजली उपकेंद्र पर सोमवार को बिजली निगम की ओर से बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर विशेष अभियान के तहत बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान के अगुवाई में उपकेंद्र पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। बिजली कैंप में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिल सुधार कर जमा किया गया। उपकेंद्र पर 82 हजार रुपये का बकाया जमा कराया गया। उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में सुधार करवाया और मीटर की खराबी की शिकायत कर मीटर ठीक करवाने के लिए जेई को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जेई ने बताया कि सात उपभोक्ताओं ने अपने बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें