फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की आ गईं मशीनें, जल्द होगी इंस्टाल
10 बेड पर पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगा ऑक्सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ऑक्सीजन की बढ़ती हुई किल्लत से निजात पाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई। पाइप लाइन के जरिए प्लांट से 10 बेडों पर मरीजों को 24 घंटे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। प्लांट लगाने के लिए मशीनें भी आ चुकी हैं। जल्द ही इसके शुरू होने के आसार हैं। कोरोना की दूसरी लहर में हर तरफ ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों में सांस में तकलीफ होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं आए दिन ऑक्सीजन के लिए इमरजेंसी पर विवाद होने की बात सामने आ रही है। जिला अस्पताल में ही 10 बेडों तक पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इसकी आपूर्ति के लिए अस्पताल परिसर में एक प्लांट लगाया जाएगा। इससे 24 घंटे आपूर्ति होगी। बताया जा रहा है कि प्लांट लगाने के लिए मशीन आ चुकी हैं और जल्द ही इंजीनियर उसे इंस्टाल करेंगे। यह पहला प्लांट होगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। मशीन भी आ चुकी है। एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की बात हुई थी, जिसमें चार दिन पूरे हो गए हैं। इसके अलावा भी ऑक्सीजन के उत्पादन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें