चिल्हिया क्षेत्र के बरगदवा के पास पलटी पिकअप। संवाद
चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे से करौंदा मार्ग पर शुक्रवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 लोगों को चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। क्षेत्र के ससना गांव निवासी अनिल कुमार के पुत्र का मुंडन संस्कार कराने के लिए शुक्रवार को पिकअप से महिलाएं व युवक लगभग 12 से 15 लोग पल्टादेवी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बरगदवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख राहगीर व स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। पिकअप के अंदर से लोगों बाहर निकाला गया। हादसे में पिकअप सवार उर्मिला (36) पत्नी राम लखन, राकेश (19), चन्द्रदीप, लीचा (55) पत्नी हरिराम, मुन्नी (35) पत्नी प्यारेलाल, सुनीता (50) बिसंभर, राज (18), राधिका, उर्मिला, प्रमिला, सुभावती और सीमा सहित अन्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार किया गया। इस संबंध में चिल्हिया एसओ शिवधारी ने बताया कि पिकअप में सवार कई लोगों को चोट आई है। इसमें से चार लोग गंभीर घायल है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।