डुमरियागंज। विद्युत निगम की ओर से चलाई जा रही एकमुश्त विद्युत समाधान योजना के अंतिम दिन रविवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज कार्यालय पर 17842 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। सरचार्ज माफी योजना का लाभ लेने के लिए 21.82 करोड़ रुपए बकाया बिल जमा किया।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाए गए एक मुश्त विद्युत समाधान योजना के तहत कुल 17842 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जिन्हें बकाया बिल जमा करने पर उन्हें आठ करोड़ 93 हजार रुपये का छूट का लाभ दिया गया। विद्युत चोरी के 421 केस मामले के 174 लोगों ने 64 लाख रुपये का बकाया बिल का भुगतान किया है। संवाद