फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम प्रहरियों में वर्दी न मिलने व जीडी पर हाजिरी न बनाने पर आक्रोश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मांगो के लिए धरना देते चौकीदार संघ के लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ग्राम प्रहरियों में वर्दी न मिलने व जीडी पर हाजिरी न बनाने पर आक्रोश
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने के बाद जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार संघ ने वर्दी न मिलने, मुख्यमंत्री के आदेश का पालन न करने व जीडी पर हाजिरी न बनाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बाद में समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों ने कहा कि दो साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा दिए सभी थानों में प्रहरी कक्ष बनवाने का आदेश दिया गया था, जिसका पालन नहीं किया गया। जिससे प्रहरियों को ठंड में ड्यूटी करने में समस्या हो रही है। इतना ही नहीं अभी तक पूरे जिले के ग्राम प्रहरियों को वर्दी नहीं दी गई। चार साल बीत गया हर थाने पर सभी ग्राम प्रहरियों को न तो वर्दी और न ही साइकिल व टॉर्च के मरम्मत का पैसा मिला। बीते वर्ष बिस्कोहर में एक चौकीदार की राप्ती पुल पर रात्रि ड्यूटी के दौरान ठंड लगने से मौत हो गई थी, लेकिन उनके परिवार को किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं मिली। ऐसे में ठंड में रात्रि ड्यूटी वाले प्रहरियों की हाजिरी जीडी पर लगाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, उस्मान अली, संतोला देवी, इलियास अहमद, कमलेश, प्रहलाद, रामभवन, कृष्ण कुमार पांडेय, रामफेर, हरिश्चंद्र, रामानंद, अजय और लक्ष्मीनारायण पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें