फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश, अल्ट्रासाउंड सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने बेंवा सीएचसी का औचक निरीक्षण करके जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भारतभारी। डीएम पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को बेंवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी, दवा कक्ष तथा सीएचसी परिसर को देखा। अधीक्षक को निर्देश दिए कि साफ -सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए और मरीजों को सभी सुविधा मुहैया की जाएं। सीएचसी के पास चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच करके लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। वहीं बिना दस्तावेज भवानीगंज में चले रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करा दिया।
विज्ञापन


डीएम पवन अग्रवाल डुमरियागंज क्षेत्र में निरीक्षण पर गए थे। इसी बीच वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने मरीजों से सीएचसी में बारे में वार्ता की। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय से अस्पताल आएं। सीएचसी के बाहर स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल स्टोर को चेक किया गया। दोनों के पास दस्तावेज पूरे न होने के चलते डीआई को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जाए। वहीं, भवानीगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर की गहन जांच की गई। बिना लाइसेंस के चलते उसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम संजीव दीक्षित, तहसीलदार संत राज सिंह बघेल, बीडीओ अमित सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें