सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2005 के पूर्व के विज्ञापन से सेवा दे रहे 23 शिक्षक व कर्मचारियों की पेंशन बहाली का आदेश जारी होने के बाद अटेवा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहे शिक्षकों और कर्मचारियों में आशा का संचार हुआ है। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना पड़ेगा, हम सब हारेंगे नहीं और पुरानी पेंशन बहाली से कुछ कम पर मानेंगे नहीं। संवाद