तहसील डुमरियागंज परिसर में, पशुचर की जमीन पर पानी की टंकी के निर्माण का विरोध प्रदर्शन करते मधु
-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुकरपुर चौबे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर चौबे में पशुचर की जमीन पर बनने वाले पानी की टंकी का ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमेंद्र कुमार को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा कि टंकी के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान ने नवीन परती की जमीन का प्रस्ताव दिया था। बावजूद इसके पशुचर की जमीन पर टंकी बनाने के लिए सामान गिरा दिया गया है।
लोगों ने कहा कि पानी की टंकी पशुचर पर न बनाकर नवीन परती की जमीन पर बनाया जाए। इस संबंध में एसडीएम ने कहा मामला जानकारी में है, यदि प्रधान ने नवीन परती का प्रस्ताव किया है तो पानी की टंकी का निर्माण वहीं किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान शिव चरन यादव, चंद्रभान, गौरी शंकर, विजय भान, मदनलाल, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।