सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद निवासी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान के पार्टी के प्रति समर्पण व कार्य को देखते हुए लखनऊ बुलाकर मुलाकात की है। साथ ही उनके आंवला लोकसभा और मुरादाबाद व कुंदरकी विधानसभा तथा मथुरा वृंदावन में कैडर कैंप सहित अन्य कार्यों की सराहना की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बेटे अर्श खान के साथ मुलाकात के बाद खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार का सदस्य की तरह है। सपा में ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। संवाद