फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड की ऑनलाइन होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड की ऑनलाइन होगी समीक्षा
विज्ञापन

विकास भवन में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा के तहत आपरेशन कायाकल्प तथा अन्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड की लखनऊ से ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। डॉ. सतीश ने आपरेशन कायाकल्प के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉकवार स्कूलों में विद्युतीकरण, गैस कनेक्शन, स्कूलों की बाउंड्रीवाल आदि बिंदुओं की जानकारी ली। खुनियांव ब्लॉक में आपरेशन कायाकल्प की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। खुनियांव खंड शिक्षा अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य में प्रगति लाएं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष तथा फर्नीचर नहीं हैं उनके लिए प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजें। स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य है छात्र, छात्राएं स्कूल नहीं आएंगे। स्कूलों में निशुल्क वितरण हेतु पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। यह पुस्तकें बंडल बनाकर संबधित छात्रों के अभिभावकों को उपलब्ध कराने और सभी स्कूलों की साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डीपीआरओ आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें