फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर बढ़ी प्याज की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों खुले आम भारतीय बाजारों से प्याज की कालाबाजारी पड़ोसी देश नेपाल के लिए तस्कर करने में लगे हुए हैं। सुरक्षा जवानों की मिलीभगत से खुले आम बाइक से दिनरात नेपाल जा रहे प्याज पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है।
नेपाल में प्याज की मांग पिछले कई महीने से चल रही है। सरहदी इलाके के अलावा नेपाल के तौलिहवा, लुंबिनी, ,चनरौटा, बुटवल आदि बाजारों में भारतीय बाजार से लगभग दोहरी कीमत पर प्याज की बिक्री जोरों पर है। शोहरतगढ़ व आसपास के बाजार से हर दिन भारी मात्रा में प्याज की खेप नेपाल सीमा की तरफ जाते हुए देख लोग कह रहे हैं कि कहीं ऐसा न हो कि प्याज का बढ़ रहा दाम आसमान छू ले। प्रतिदिन बाइक पर तीन-तीन बोरा लादकर खुनुवां शोहरतगढ़ मार्ग से खुलेआम जाने वाले तस्करों के रफ्तार को देखकर लोग सहम जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए लोग कहते हैं कि चुनावी सरगर्मी के बीच यह काम सुरक्षा जवानों की मिलीभगत से ही हो रहा है। समाज व राष्ट्र हित के लिए प्याज की कालाबाजारी, तस्करी पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें