नदी में उतराया मिला युवक का शव
लोटन (सिद्धार्थनगर )। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के करीब घोघी नदी में शनिवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। शव की पहचान किशोरी लाल के पुत्र मनीष वर्मा (18) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार वह नशे का आदी था। पैर फिसलने से नदी में गिरने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। एसओ अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।