फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस यात्रियों को मादक पदार्थ खिलाकर लूटने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के बुटवल में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले एक आरोपी को नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी भारतीय मूल के बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के रुपये भी बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नेपाल के परसा पुलिस प्रवक्ता और डीएसपी कुमार विक्रम थापा ने बताया कि बारा आदर्श कोटवाल गाऊ पालिका वार्ड नंबर आठ निवासी उपेंद्र मुखिया बस से नारायणघाट से बीरगंज की ओर जा रहे थे। मुखिया के पास से 41500 रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। शिकायत के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की तो एक संदिग्ध पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान भारत के बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी अखिलेश कुमार शाह के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि बस के अंदर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी लूट लेता था। एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 37410 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। यह बताया लगाया जा रहा है कि और कहां- कहां उसने वारदात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें