एक दुकान निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर )। उर्वरक यूरिया खाद सुगमतापूर्वक निर्धारित दर पर किसानों को मिल सके। इसके लिए शोहरतगढ़ एसडीएम व जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने तहसील क्षेत्र के दस उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान केंद्र की अनियमितता करने की शिकायत के आधार पर लाइसेंस निलंबित किया गया। इसके अलावा दो बिक्री केंद्र बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। दौरान एसडीएम व कृषि अधिकारी ने बताया कि चिल्हिया, कपिया, गौरा बाजार, पल्टादेवी, कदवा बाजार में स्थित उर्वरक केंद्र की दुकानों पर छापेमारी के दौरान सात दुकानों पर स्टॉक बोर्ड, पीओएस मशीन से उर्वरक निर्धारित दर पर बिक्री पाया गया। गौरा बाजार में स्थित एक केंद्र अनियमितता की शिकायत किसानों द्वारा किया गया था। उसके आधार पर केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया। संजय खाद केंद्र, मद्देशिया खाद बिक्री केंद्र छापा मारकर बंद पाया गया जिससे कारण बताओ उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।