लोटन। क्षेत्र के लोटन-कोल्हुई रोड के पूर्वी छोर पर बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात की है। लोटन गांव निवासी रामनाथ सहानी उर्फ मजनू (55) एक दुकान में काम करता है। दुकान से घर जाने के दौरान सड़क पार कर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। आनन-फानन में सीएचसी लोटन ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बोलेरो चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। एसओ विजय शंकर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद